फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटें और स्पीड ब्रेकर लगेंगे

विज्ञापन
दल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।आनी कस्बे में रोज लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए यहां जल्द ही एक ट्रैफिक प्लान बनेगा। इसके अनुसार अब कस्बे में चलने वाली टैक्सियां और निजी वाहन व्यवस्थित तरीके से पार्क हो सकेंगे। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कस्बे में ट्रैफिक लाइट और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने छह दिसंबर के अंक में आनी की बदहाल पार्किंग की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने मंगलवार को तहसीलदार देवेंद्र नेगी, कनिष्ठ अभियंता अश्विनी शर्मा, एसएचओ भाग चंद और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आनी बाजार का दौरा किया और कस्बे में पेश आ रही जाम की समस्या का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कस्बे में हर बेतरतीब पार्क हुए वाहनों के चलान भी कटवाए। एसडीएम ने पाया कि आनी में जाम की समस्या अव्यवस्थित पार्किंग से पेश आ रही हैं, जबकि यहां पर पंचायत की ओर से निशुल्क पार्किंग बनाए जाने के बावजूद अधिकतर लोग वहां अपने वाहन पार्क करने के बजाय या तो सड़क के आसपास खड़े कर रहे या पुराने बस अड्डे पर खड़ा छोड़ देते हैं। एसडीएम ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि पुराने बस अड्डे सहित किरण बाजार से लेकर गैस एजेंसी तक सड़क के दोनों ओर कोई भी वाहन पार्क न हो और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे के बाहर की खाली जगह को 15 टैक्सियों और निजी वाहनों के लिए पार्किंग के लिए चिन्हित किया जाएगा। गाड़ियों में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भी स्थान तय होगा। एसडीएम ने कहा कि आनी में जहां-जहां भी पर्याप्त स्थान खाली पड़ा है, उसे पार्किंग के लिए चिन्हित किया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कस्बे के व्यापारियों और अन्य लोगों से पार्किंग की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस और प्रशासन से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें