फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे रास्ते में हांफी एचआरटीसी बस

विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। रामपुर डिपो की एक बस शनिवार शाम को आधे रास्ते में ही हांफ गई। आनी से बांशा जा रही सरकारी बस राणाबाग से आगे खैनवी कैंची के साथ अचानक रुक गई। बस सवारियों से खचाखच भर थी। यात्रियों ने जब चालक से पूछा कि बस क्यों रुकी तो चालक ने कहा शायद बस में तेल खत्म हो गया। इस पर यात्री हैरान और परेशान हो गए। लोगों का आरोप है कि उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद चालक के सुर बदल गए। कहा कि तेल खत्म नहीं हुआ, बल्कि बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन

अंधेरा होने के चलते बस में बैठे लोग परेशान हो गए। बस रात भर सड़क पर खड़ी रही। ऐसे में लोगों को करीब नौ किमी पैदल चलकर घर तक जाना पड़ा। क्षेत्र के ओम प्रकाश, राजपाल, सोनू, देशराज, ठाकुर चंद का कहना है कि शनिवार शाम को कई लोग कुंईर की बूढ़ी दिवाली देखने के बाद इस बस से आ रहे थे। अचानक बस बीच सड़क में ही रुक गई, जिससे उनको परेशानी हुई। इतना ही नहीं कुंईर दिवाली मेले में प्रस्तुति देनेे के लिए आने वाले कलाकारों की गाड़ियां भी बस के कारण आगे नहीं जा सकी। अन्य लोगों के वाहन भी सड़क में फंस गए। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि एचआरटीसी ने बस में तकनीकी खराबी का बहाना बनाया है। असलियत में बस का तेल खत्म हो गया था। लोगों का कहना है कि रविवार को बस में अंदर से पाइप के जरिये गुपचुप तरीके से तेल डाला गया, जिसके बाद बस स्टार्ट हुई। जनता ने एचआरटीसी से मांग उठाई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय भेजी जा रही बसों का तेल चेक कर भेजा जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उधर, इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर जगरनाथ का कहना है कि तकनीकी खराबी आने से बस खड़ी हो गई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें