फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में 16.67 करोड़ से हो रहे विकास कार्य : अनुराधा

विज्ञापन
काजा में विकास कार्यों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करती विधायक अनुराधा राणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
विधायक ने परियोजना सलाहकार समिति और साडा बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन

14 लाख रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग परिसर काजा का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने वीरवार को उपमंडल मुख्यालय काजा के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। साथ ही विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश भी दिए। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि काजा उपमंडल में विकास कार्यों पर 16.67 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है ताकि इस क्षेत्र के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को घाटी में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों, भवन निर्माण कार्यों और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत बोर्ड को क्षेत्र में चल रहे विद्युत संबंधित कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को काजा और ताबो में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत किस्म के मटर के बीज समय पर वितरित करें, ताकि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घाटी में मौसम और पर्यावरण आधारित पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद विधायक अनुराधा राणा ने एफआरए की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की कि स्पीति घाटी में एफआरए की ग्राम स्तर की कुछ कमेटियां निष्क्रिय हो गई हैं। इस कारण ग्राम स्तर की कमेटियों से लोगों के वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत दावे उपमंडल स्तर की कमेटी तक समय पर नहीं पहुंच रही है। इसके बाद विधायक अनुराधा राणा ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को साडा के तहत कार्यान्वित की जा रही विकास गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में काजा शहर को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सुथरा और इसके सौंदर्यीकरण को बनाए रखने के लिए बाहर से आने वाले आगंतुकों, पर्यटकों से पर्यावरण शुल्क लेने के बारे में चर्चा की गई।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेरतोलो, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य केसंग रापचिक, सन्नी, छेवांग रिंगजिन, सोनम डोलमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें