फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठनों की बैठक में कॉलेज समस्याओं के मुद्दे गरमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठनों की बैठक में
विज्ञापन

उठी कॉलेज समस्याएं
दलाश (कुल्लू)। स्थानीय कॉलेज में पूर्व छात्र संघ, एससीए और छात्र संगठनों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कॉलेज में चल रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि आनी महाविद्यालय में सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण पद 6 माह से रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग ने सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान के तबादला आदेश 15 सितंबर को कुल्लू कॉलेज से और अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य के आदेश 25 सितंबर को ज्यूरी कॉलेज से महाविद्यालय आनी के लिए हो चुके हैं। बावजूद इसके आज तक सहायक आचार्यों ने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की छात्र संघ इकाई उपाध्यक्ष शिवानी ठाकुर के अनुसार राजनीतिकरण के चलते अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं। आदेशों के बाबजूद भी शिक्षक अपनी एडजस्टमेंट के चक्कर में लगे रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं खेल मैदान का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चला है, जिससे खिलाड़ियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बैठक में पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष दिवान राजा, एससीए उपाध्यक्ष शिवानी ठाकुर, संयुक्त सचिव नितिन भारद्वाज, विजय, सुनील, अंजली, राहुल और सीमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों के सहायक आचार्यों के तबादला आदेश प्राप्त होने के बाद अभी तक इन आचार्यों ने अपनी उपस्थिति नहीं दी है। वहीं समाजशास्त्र के सहायक आचार्य का पद खाली चल रहा है। इसके बारे में विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें