फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रौ में हुड़दंगियों ने तोड़े स्कूल बस के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ में हुड़दंगियों ने तोड़े स्कूल बस के शीशे
विज्ञापन

मंगलवार रात को घटना को दिया अंजाम, दहशत में ग्रामीण
आरोप, हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने में पुलिस प्रशासन नाकाम
बीते वर्ष भी कई वाहनों को आग लगाकर फरार हुए थे हुड़दंगी
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड उपमंडल के ब्रौ क्षेत्र में आपराधिक वारदातों से दहशत का माहौल है। बीते वर्ष क्षेत्र में हुड़दंगियों ने कई वाहनों को आग की भेंट चढ़ा दिया था, वहीं इस वर्ष भी यहां वाहनों के साथ तोड़फोड़ की जा रही है। लोगों के अनुसार पुलिस की गश्त भी यहां हुड़दंगियों पर लगाम लगाने में नाकाफी साबित हो रही है। लोगों ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार रात को पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले क्षेत्र में हुड़दंगियों ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूल बस को निशाना बना दिया। मंगलवार रात को डीएवी बस चालक हरमिंदर शर्मा ने सड़क के किनारे पार्क की थी। देर रात को हुड़दंगियों ने स्कूल बस के शीशे तोड़ डाले। इससे पूर्व भी शरारती तत्वों ने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहनों पर तेल छिड़क कर जला डाला था। इन हुड़दंगियों को भी पुलिस आज दिन तक नहीं पकड़ पाई है। क्षेत्र देशबंधु, रविंद्र भारद्वाज, प्रदीप कुमार, सीआर शर्मा और हरमेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रौ धर्म सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त लगातार चल रही है। पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें