फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए प्रदेश के 25 लाख लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को केंद्र से नौ माह में
विज्ञापन

मिले नौ हजार करोड़ रुपये
रामपुर में बोले मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश के 25 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नौ माह के कार्यकाल में प्रदेश को केंद्र से 9 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार का सहयोग किसी भी प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में फंसने से बचाने के लिए सरकार और अभिभावकों का सहयोग काफी आवश्यक है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा जनमंच कार्यक्रम नंबर वन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दुर्गम इलाकों में रह रहे लोगों की समस्याओं को सरकार की ओर से सुना जा रहा है। सचिवालय स्तर पर जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त हुई समस्याओं और शिकायतों को हल करने के बारे में सरकार कार्य कर रही है। जल्द ही जिला स्तर पर भी एक सैल का निर्माण किया जाएगा। जनमंच में उठने वाली समस्याओं चरणबद्ध तरीके से निपटाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है, जिसके परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे। इस मौके आनी विस विधायक किशोरी लाल सागर, जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम, रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण और पार्षद उषा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें