फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोवारी में ठिकाने लगेगा किन्नौर की एक दर्जन पंचायतों का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने इस संबंध में जेएसडब्ल्यू परियोजना को कचरा संयंत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर माह तक सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य समाप्त किया जाएगा। मार्च माह से यहां कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पोवारी में जिले की करीब एक दर्जन पंचायतों का कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित ग्राम पंचायत रोघी, कल्पा, दूनी, कोठी, खवांगी, शुदारंग, पांगी, तेलंगी, पोवारी, पूर्वनी, बारंग को जल्द ही कचरा का निपटारा करने की सुविधा मिलेगी। करीब 50 लाख रुपये की लागत से पोवारी में कचरा प्रबंधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। सयंत्र के निर्माण के लिए सीएसआर और लाडा की राशि व्यय की जाएगी। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने 1300 मेगावाट जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना को जल्द से जल्द कचरा संयंत्र के लिए तैयार किए जा रहे ढांचे का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। मार्च माह से प्लांट में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू हो जाएगा।
डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि जिले की एक दर्जन पंचायतों को कचरा मुक्त करने के लिए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। पोवारी में करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे प्लांट का निर्माण दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। मार्च माह से जिले की एक दर्जन पंचायतों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें