हादसे पर जताया शोक
कोटखाई। छैला के समीप एक ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मृत्यु एवं 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के भाई नित्यानंद की मृत्यु एक दु:खद घटना है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।