फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में नहीं आया चिकित्सक तो होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहली पीएचसी में डॉक्टर का पद खाली
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने सरकार को दी चक्का जाम की चेतावनी
40 किमी दूर खनेरी अस्पताल लोग करवा रहे इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की बाहली पंचायत के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बीते पांच महीने से नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही संभाल रहा है। ऐेसे में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द ही इस अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई तो वे चक्का जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बाहली पंचायत स्थित पीएचसी में बीते पांच माह से चिकित्सक न होने के कारण हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। ग्रामीणों को छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी 40 किलोमीटर दूर रामपुर खनेरी अस्पताल जाना पड़ रहा है। इस संबंध में पंचायत प्रधान वीरेंद्र भलूनी, ग्रामीण सुरेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार, ममता, उर्मिला, आशा, ऊषा, राधा, कौशल्या, गुलाब और अन्य के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। यदि 15 दिन के भीतर पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती नहीं होती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं इस संबंध में बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार और शुक्रवार को तकलेच अस्पताल से चिकित्सक को पीएचसी बाहली भेजा जाता है। विभाग अधिकारियों को रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सूचित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें