फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासात्मक कायों में पूर्ण सहयोग दें सभी विभाग : यांगजेन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों को प्रमुखता से करें पूरा
विज्ञापन

रिकांगपिओ में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित
नवनियुक्त जिप अध्यक्ष टांशी यंगजेन ने की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में जिले में रुके विकास कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक बुधवार को रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिप अध्यक्ष टांशी यंगजेन ने की।
जिला परिषद की बैठक में गत बैठकों के लंबित प्रस्तावों ग्राम पंचायत कोठी, तेलंगी, दूनी और रोघी को परियोजना क्षेत्र घोषित करने, ग्राम पंचायत कल्पा को परियोजना से 500 दिन की न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धनराशि उपलब्ध करवाने, टापरी में गैस एजेंसी खोलने, कल्पा-रिकांगपिओ क्षेत्र को पूर्ण रूप से सीवरेज लाइन से जोड़ने, जनजातीय भवन शिमला में किन्नौर के लोगों के लिए कोटा आरक्षित करने, प्रदेश राज्य मजदूर कल्याण बोर्ड द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के लिए मनरेगा के तहत मजदूरों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट देने बारे, जिला परिषद सदस्यों को बाहरी राज्यों का प्रशिक्षण भ्रमण, शौंगठोंग कड़छम प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों को कितना-कितना रुपये शेयर बनता है का ब्यौरा, किन्नौर में सड़कों के किनारे दूरी सूचक लगाने, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने और अन्य मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष यांगजेन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिले में विकासात्मक कार्यों के लिए वे पूर्ण सहयोग दें। वहीं पंचायत अधिकारी मोती लाल ने इस बैठक की कार्यसूची पढ़ कर सुनाई, जिसमें राज्य वित्तायोग की सिफारिश पर प्रदेश की जिप के माध्यम से विकासात्मक कार्य हेतु स्वीकृति अनुदान राशि 65,51,130 रुपये की राशि प्राप्त होने के बारे में, जिप सदस्यों को 6,55,113 रुपये का शेल्फ प्रस्तुत करने, शैक्षणिक प्रणाली में सुधार के सुझाव, जिला किन्नौर के विकास खंड निचार और पूह में महिला होमगार्ड बटालियन स्थापित करने, भावानगर में 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाने और शेल्फ परिवर्तन निर्माण वर्षाशालिका नजदीक महिला मंडल भवन युवारिंगी को बदलकर युवक मंडल भवन युवारिंगी करने आदि शामिल है। इस मौके पर सहायक आयुक्त-उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, जिला परिषद सदस्य दौलत नेगी, विजय नेगी, केवल राम, सत्या देवी, हीरा देवी, श्याम लाल के अलावा विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें