फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में निगुलसरी स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में निगुलसरी स्कूल जीता
विज्ञापन

भावानगर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्न्नौर)। भारत विकास परिषद किन्नौर शाखा के सौजन्य से भावानगर में राष्ट्रीय समूह गान और भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावानगर प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश टापरी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में रावमापा निगुलसरी प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय कंगोस दूसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निचार प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश टापरी दूसरे स्थान पर रहा। समारोह की अध्यक्षता भारत विकास परिषद झाखड़ी शाखा अध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक एसजेवीएनएल झाखड़ी संजीव सूद ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निगुलसरी स्कूल का अभिषेक और रितिका प्रथम रहे, वहीं कंगोस स्कूल के अविनाश और सरूण दूसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में निचार स्कूल की सलोनी और साक्षी प्रथम, टापरी स्कूल के महेश और रितिका दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर किन्नौर शाखा के अध्यक्ष रमन शर्मा, सचिव संजय वर्मा, संयोजक सुरेंद्र धीमान, कोषाध्यक्ष नीरज सेठी सहित नागराज, महेंद्र ठाकुर, निशांत ठाकुर, अमरदीप, शेर सिंह जोशी, योगेंद्र सिंह सहित शाखा के सदस्य और विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें