फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 माह से कूट-किन्फी सड़क यातायात के लिए अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कूट-किन्फी सड़क नहीं हो पाई बहाल
विज्ञापन

तीन माह से ग्रामीणों को आवाजाही में आ रही परेशानी
ग्रामीण 12 से 15 किमी पैदल सफर करने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के सैकड़ों लोगों को यातायात अवरुद्ध होने से काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बीते तीन महीने से कूट-किन्फी सड़क आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण 12 से 15 किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर हैं। उन्हें रोजमर्रा की खाद्य-सामग्री पीठ पर ढोकर घर पहुंचानी पड़ रही है।
बीते तीन माह पहले खिऊंचा कंडे में बादल फटने के बाद कूट पंचायत को जोड़ने वाली सड़क और पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। कूट पंचायत के उप प्रधान मोहर सिंह नेगी, दया प्रकाश, कुलदीप, भगवान सिंह, वेद प्रकाश, धर्म सेन, भाग सिंह, भूप सिंह, सुंदर सिंह, कुंता देवी, तारा देवी, संतोष कुमारी, मीरा देवी, लीला देवी और सिंह राम सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार 4 जुलाई से बादल फटने के बाद आज तक किन्फी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। भारी बारिश और भूस्खलन से सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें और कई जगह सड़क का नामोनिशान तक नहीं है। इस सड़क को दुरुस्त करने में स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग नाकाम साबित हो रहा है। इस सड़क के बंद होने के अलावा खच्चर मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में कूट पंचायत प्रधान विजय नेगी के अनुसार सड़क बहाल न होने से कुथरू से कूट, खिऊंचा और किन्फी गांव के ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को राशन और दूसरे जरूरी सामान पहुंचाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द उक्त सड़क को बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ लोक निर्माण विभाग सराहन किशोरी लाल सुमन ने बताया कि विभाग सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें