चौपाल।
सराहां में रविवार शाम पुलिस के सामने दो थैलों में ढाई किलो चरस फेंक गया इसकी गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। चरस और तराजू के साथ बरामद थैलों के मालिक की पुलिस तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस ने दावा किया कि सराहां में गश्त के दौरान रविवार शाम करीब सवा सात बजे तीन लोग पुलिस को देख कर दो थैले जंगल में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने इन थैले की तलाशी ली तो दो किलो छह सौ ग्राम चरस, तराजू और वजन करने के बट्टे मिले। लोग सवाल उठा रहे हैं कि चरस के साथ रात के समय आरोपी चरस लेकर जंगल में कहां जा रहे थे। आरोपी अंधेरे में दो-तीन किलो चरस के साथ आराम से भाग सकते थे। हालांकि पुलिस दावा कर रही कि थैले सड़क पर फेंक कर भागने वाले तीन लोग देखे गए। उनके सुराग तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कोई पता नहीं चल रहा।
इस बारे में डीएसपी संतोष शर्मा कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। टीमों को गांव में सुराग तलाशने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को देख कर आरोपियों ने जंगल में दो थैलों को जब फेंका तो पुलिस की नजर उन पर पड़ी थी। इसलिए पुलिस के सामने पहुंचने से पहले वे भाग गए थे।