फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के मामलों के खिलाफ उतरे सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

देश में बढ़ रही दुराचार की घटनाओं व क्षेत्र में नशे के बढ़ते धंधे के खिलाफ युवा कांग्रेस ने रोहड़ू बाजार में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में युकां कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, स्थानीय महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि देश में दुराचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मौन है, जिसकी उन्होंने निंदा की। हिमाचल में भी भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कैंडल मार्च में पूर्व पार्षद ऊषा शर्मा, पूर्व प्रधान सुनीता रेटका, बबीता ठोलाटू, सुशीला नेगी, उमा अग्रवाल, सूजय अग्रवाल, रविंद्र सिंह, विरेंद्र नेगी, संदीप रंजन, रौनी चौहान, विनीत डोगरा, अमित नेपटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें