फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों में प्रियंका, लड़काें में मुकेश बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
डिग्री कॉलेज कुमारसैन के दरबार मैदान में सोमवार को एथलेटिक मीट आयोजित की गई। कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल इंदू शौनक ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एथलेटिक मीट का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ किया गया।
एथलेटिक मीट में छात्राओं के वर्ग में प्रियंका को बेस्ट गर्ल एथलीट, मुकेश को बेस्ट ब्वॉय एथलीट चुना गया। छात्राओं के वर्ग में गोला फेंक में प्रियंका ने गोल्ड मेडल, निकिता ने सिल्वर मेडल, बनिता ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रियंका ने गोल्ड मेडल, निकिता ने सिल्वर मेडल और प्रतिभा ने ब्रोंज मेडल जीता, ऊंची कूद में प्रियंका ने गोल्ड, साक्षी ने सिल्वर, बनिता ने ब्रोंज मेडल पाया। 100 मीटर दौड़ में बनिता ने गोल्ड, प्रियंका ने सिल्वर, रीना ने ब्रोंज मेडल जीता। 200 मीटर दौड़ में बनिता ने गोल्ड, साक्षी ने सिल्वर, प्रतिभा ने ब्रोंज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी में रीना एंड ग्रुप विजेता रहा। एथलेटिक मीट में छात्र वर्ग में गोला फेंक में मुकेश ने गोल्ड मेडल, चिराग ने सिल्वर मेडल, पवन ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। लंबी कूद में चिराग पे गोल्ड मेडल, मुकेश ने सिल्वर और रजनीश ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। ऊंची कूद में विपिन ने गोल्ड, मुकेश ने सिल्वर, रजनीश ने ब्रोंज मेडल पाया। 100 मीटर दौड़ में अजय ने गोल्ड, चिराग ने सिल्वर, मुकेश ने ब्रोंज मेडल जीता, 200 मीटर दौड़ में अजय ने गोल्ड, चिराग ने सिल्वर, विपिन ने ब्रोंज मेडल जीता। इस दौरान प्रो. केसी कश्यप, जयंती नेगी, देवेंद्र शर्मा, सुरेखा नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें