फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन रिकांगपिओ में लगेगा राहत शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में उपायुक्त गोपाल चंद ने आयोजित होने वाली मेगा मॉकड्रिल के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। माकड्रिल का आयोजन 11 जुलाई को किया जा रहा है। बैठक में अर्धसैनिक बलों, पुलिस, होमगार्डस, खंड विकास अधिकारियों, स्वास्थ्य और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त गोपाल चंद ने सभी विभागों के अधिकारियों को भूकंप की स्थिति में किए जाने वाले राहत प्रबंधन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों से सीधा संवाद किया, जिससे आपात की स्थिति में बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके।
गोपाल चंद ने कहा कि राहत कार्यों के दौरान प्रशासन को सेना, अर्र्द्धसैनिक बलों, पुलिस, होमगार्ड के जवानों और चिकित्सकों की अहम भूमिका रहती है, जिससे भूकंप के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। 11 जुलाई को आयोजित होने वाली मॉकड्रिल के दौरान मिनी स्टेडियम के नजदीक पुलिस लाइन रिकांगपिओ में राहत शिविर स्थापित किया जाएगा, जहां पर आपदा के दौरान भूकंप से प्रभावित लोगों को चिकित्सा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मॉकड्रिल का आयोजन इंदिरा मार्केट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ और आईपीएच कार्यालय परिसर में किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि दूरसंचार व्यवस्था बाधित होने पर वीएचएफ सैट लाइट फोन का प्रयोग किया जाएगा, जिससे राहत कार्य युद्ध स्तर पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्म नेगी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए नवीन कुमार, तहसीलदार कल्पा संजीव, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस और गृहरक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें