विक्की चौहान के नाम रही कुंगश
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या
20 आषाढ़ मेले में लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
लोक गायक संजय-श्याम ने भी एक से बढ़कर एक गाने किए पेश
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के जांजा क्षेत्र के कुंगश में स्थानीय आराध्य देवता पनेवी नाग के सान्निध्य में आयोजित तीन दिवसीय 20 आषाढ़ मेले की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर लोक गायक विक्की चौहान ने खूब धमाल मचाया। विक्की चौहान ने ‘तू आजा लै बैश मेरी कारो दी, नीरू चाली घुमदी, झुमके वाली, भाई जी बात है ऐसी और सही पकड़े है जैसे चर्चित गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इससे पूर्व एसएमएस चवासी के लोक गायक संजय और श्याम ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पेशकर धमाल मचाया। वहीं मेले की अंतिम संध्या में सोलन के वर्मा ज्वैलर्स एवं समाज सेवी अक्षय वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी को डेढ़ लाख रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता और स्थानीय पंचायत प्रधान उर्मिला ठाकुर के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।