फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सनम और छात्रा तेंजिन बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र सनम और छात्रा तेंजिन बने बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

ताबो में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि मंत्री ने नवाजा
खेलों में शाम जोन को ओवरऑल ट्रॉफी से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति वैली के ताबो में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्र सनम छेरिंग और छात्रा तेंजिन तंजर ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। घाटी के विभिन्न स्कूलों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शुक्रवार को कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र वर्ग में सनम छेरिंग और छात्रा वर्ग में तेंजिन तंजर को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। वहीं शाम जोन को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्पीति घाटी के स्कूलों को वाटर फिल्टर लेने के लिए 5 लाख, साउंड सिस्टम के लिए 1 लाख 25 हजार, सांस्कृतिक पोशाक के लिए 50 हजार और ताबो स्कूल के लिए 31 हजार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मारकंडा ने स्पीति घाटी में 45 लाख की लागत से बनने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलींग के भवन और काजा के लंगू नाला में 86.69 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाढ़ नियंत्रण कार्य की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ नियंत्रण कार्य के पूर्ण होने पर काजा खास और काजा सोमा के गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इस मौके पर एसडीएम काजा जीवन सिंह नेगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें