फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरोला पंचायत के मराथू गांव में आग एक घर जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से मकान राख, दो परिवार बेघर
विज्ञापन

थरोला के मराथू गांव में बुधवार रात करीब डेढ़ बज घटी घटना
रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण तेजी से फैली आग, सब राख
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। तहसील कोटखाई के तहत थरोला पंचायत के मराथू गांव में शुक्रवार रात आग लगने से 12 कमरों का एक घर जल कर राख हो गया। रसोई गैस सिलिंडर के फटने के कारण तेजी से फैली आग ने लकड़ी से बने घर को पूरी तरह से अपने आगोश मेें ले लिया और पलभर में सब कुछ राख हो गया। पीड़ित परिवारों की ओर से गहने-नकदी समेत सब कुछ जलने के कारण लाखों के नुकसान का दावा किया जा रहा है। दमकल दस्ते और ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मराथू गांव में सुरेश पुत्र शंकर दास का घर आग की चपेट में आ गया। रसोई घर में रखा गैस सिलिंडर आग की चपेट में आने से जोरदार धमाका हुआ। इसी बीच सुरेश की नींद खुली तो उसने घर में लगी आग को देख कर भीतर सोए लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। आग से सुरेश कुमार के घर के आठ और शांति देवी पत्नी शंकर दास के चार कमरे जल कर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली की वे घर के भीतर रखा कोई सामान नहीं बचा सके। रसोई घर से शुरू हुई आग गैस सिलिंडर के फटने पर पूरे घर में धमाके के साथ तेजी से फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन घर लकड़ी का बना होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रभावित परिवार के लोगों के पास केवल पहने हुए कपड़े ही बचे हैं। आग से नगदी और गहने सब जलकर राख होे गए हैं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोटखाई के तहसीलदार रविश कुमार चंदेल के अनुसार आग से प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर फौरी राहत राशि दे दी गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें