फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर किए सर्वेे का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की पोशना पंचायत के बड़गैई गांव में बड़गैई से खमारला कैंची के लिए बनाई जा रही सड़क को लेकर किए सर्वे से ग्रामीणों में रोष है। यह सर्वे बड़गैई गांव के बिल्कुल ऊपर ढांक में किया गया है, जिससे गांव की करीब 300 आबादी खतरे की जद में आ जाएगी। गांव के लोगों ने पंचायत पर भी मनमाने तरीके से सर्वे करवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस सर्वे को खारिज कर दूसरे स्थान से सर्वे करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार यदि मौजूदा किए गए सर्वे के अनुसार यहां पर सड़क निर्माण किया जाता है तो यह ग्रामीणों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गांव के किसी भी व्यक्ति को विश्वास में न लेकर पंचायत ने सर्वे करवाया है। युवक मंडल सदस्य सेवा राम, पवन कुमार, सतपाल, अरविंद, मुकेश कुमार, गुलपाल, रवि, सुनील कुमार, संजीव, प्रदीप, राजेश कुमार, सुरजीत और ओम प्रकाश के अनुसार पोशना पंचायत प्रधान ने सर्वे को उचित समझकर गांव वालों को सूचित किए बगैर उस पर हस्ताक्षर कर दिए। हालांकि बड़गैई गांव के वार्ड सदस्य को भी इस बारे में पूछा तक नहीं गया। सर्वे में वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर होना जरूरी थे। ग्रामीणों और वार्ड सदस्य ने जब प्रधान से इस विषय के बारे में पूछा तो उन्होंने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचकर इस सड़क सर्वे के बारे में चर्चा की और सर्वे को रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव को काफी नुकसान होगा। उन्होंने विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए फिर से सर्वे करने की मांग रखी है। वहीं लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा के अनुसार सर्वे कर प्रधान को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यदि ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है तो फिर से मौके पर जाकर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोशना पंचायत प्रधान इंद्रा ने कहा कि सड़क का सर्वे लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। यदि ग्रामीणों को इस सर्वे से आपत्ति है तो विभाग को फिर से सर्वे करने को कहा जाएगा। ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें