फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में बागीपुल स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के निरमंड खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबलों में बागीपुल स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। खिलाड़ियों को स्कूल के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जीत के बाद विजेता प्रतिभागियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने बताया कि बागीपुल स्कूल की टीम ने अंडर-14 छात्र वर्ग और अंडर-14 छात्रा वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती है। इसके अलावा अंडर-19 छात्रा वर्ग में भी इस स्कूल की खिलाड़ियों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम औक कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। निरमंड खंड स्तरीय अंडर-14 और अंडर 19 छात्र व छात्रा वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल विजेता टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को जीत हासिल करने पर बधाई दी और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निहाल सिंह ठाकुर, देवी सिंह, अमर सिंह, एसएमसी सदस्य सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें