फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में रोहडू ने जीता विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शनिवार को एसवीएम कुमारसैन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में संकुल रोहड़ू, नेरवा, शिमला, आनी और कुमारसैन के 260 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य ज्योत्सना भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा भी बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।
स्कूल के शारीरिक शिक्षक मंजीत सिंह कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता के बाल वर्ग में रोहड़ू ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, किशोर वर्ग में रोहड़ू ने पहला और नेरवा ने दूसरा, चेस छात्राओं के बाल वर्ग में शिमला ने पहला और रोहड़ू ने दूसरा, किशोर वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, कैरम में छात्राओं के किशोर वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, किशोर वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, छात्राओं के बैडमिंटन मुकाबले के बाल वर्ग में रोहड़ू ने पहला और शिमला ने दूसरा, किशोर वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, तरूण वर्ग में कुमारसैन ने पहला और रोहड़ू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्रों के बाल वर्ग में चेस में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, किशोर वर्ग में रोहड़ू ने पहला और शिमला ने दूसरा, कैरम के बाल वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, किशोर वर्ग में शिमला ने पहला व कुमारसैन ने दूसरा, तरूण वर्ग में शिमला ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा, बैडमिंटन के बाल वर्ग में कुमारसैन ने पहला और शिमला ने दूसरा, किशोर वर्ग में शिमला ने पहला और रोहडू़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर पहुंची मुख्यातिथि ज्योत्सना भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें