फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव विदाई के साथ दूधबाहली मेला धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की जाहू पंचायत में आयोजित दो दिवसीय मेला देव विदाई के साथ संपन्न हुआ। देवता साहिब खड़ाहण जीशर और देवता साहिब चतुर्मुख मेलन द्वारा मेले का समापन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मेले के बाद मंत्री ने ब्लॉक ननखड़ी में तहसील कल्याण कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से ननखड़ी विकास खंड की 17 पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत समिति सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ननखड़ी से रामपुर सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया और पंचायती राज संस्थाओं में ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने ननखड़ी के पंचायत जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे कौशल विकास केंद्र खोलने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस मौके पर तहसीलदार बीना ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी हुकम सिंह चौहान, सीडीपीओ रामपुर अजय बदरेल, शशि भूषण श्याम, प्रेम सिंह द्रैक, सुरजीत ठाकुर, लायक राम खूंद, पिंकू खूंद, इंद्र दास मेहता, शेर सिंह खूंद और रीता जोशी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें