नारा लेखन में मृदुल, चित्रकला में मन्नत ने बाजी मारी
आदर्श स्कूल सरस्वतीनगर में मनाया गया एंटी ड्रग्स सप्ताह
नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में एंटी ड्रग्स सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में सरस्वतीनगर और आसपास के क्षेेत्रों से विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित होकर छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर नारा लेखन, भाषण और चित्रकला स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वतीनगर बाजार में पैदल मार्च निकाला और नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
नारा लेखन स्पर्धा में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर की मृदुल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणु की हर्षिता ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की झड़ग की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला स्पर्धा में शिवालिक पब्लिक स्कूल की मन्नत ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर की प्रेरणा ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग की श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की रीचिका ने प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल के यूनिक ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग की बीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सरस्वतीनगर स्कूल के प्रधानाचार्य नवींद्र केस्टा, पंचायत प्रधान हीरानंद बोल्टा और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमीर चंद उपस्थित रहे।