फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबडडी में नेरवा स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में नेरवा स्कूल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

नेरवा में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं संपन्न
38 स्कूलों के पांच सौ खिलाड़ियों ने खेलों में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिजमल में चल रही 14 साल से कम आयु के छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलें संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता में नेरवा शिक्षा खंड के 38 स्कूलों के पांच सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा के समापन समारोह में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

कबड्डी में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केदी उपविजेता बना। खो-खो स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामठा ने प्रथम और पबाण स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज स्पर्धा में बानी स्कूल विजेता बना। लोक नृत्य स्पर्धा में नेरवा स्कूल विजेता रहा। भाषण स्पर्धा में केदी स्कूल विजयी हुआ। वोकल सोलो और ग्रुप डांस स्पर्धा में हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुशासन में सोयल स्कूल को प्रथम स्थान मिला। स्पर्धा के मुख्यातिथि विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने आयोजकों को 31 हजार की राशि प्रोत्साहन के रुप में दी तथा स्कूल मैदान के निर्माण के लिए दो लाख, स्कूल की चारदिवारी के लिए दो लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर बिजमल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश स्टेटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें