फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5,10 और 15 प्रतिशत का लाभ जल्द मूल पेंशन में जोड़े सरकार : पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द हों लागू
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक में उठे मुद्दे
5, 10 और 15 प्रतिशत का लाभ मूल पेंशन में जोड़े सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को बुशहर सदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पन्ना लाल गुप्ता की। बैठक में विभिन्न इलाकों से पहुंचे पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं और कुछ समस्याओं का मौका पर निदान किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष पीएल गुप्ता ने कहा कि बैठक में सभी पेंशनरों ने एक मत से सरकार से मांग उठाई की पेंशनरों को 5,10 और 15 प्रतिशत का मिलने वाला लाभ जल्द से जल्द मूल पेंशन में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बारे में संघ ने सरकार से कई बार मांग के कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं पेंशनरों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग रखी। संघ ने सरकार से उपरोक्त समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है। वहीं इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष ज्योति लाल मेहता, मुख्य सलाहकार राम लाल पालसरा, महासचिव रूप सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, विजय नंद और ठाकुर दास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें