फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी मिशन प्रोजेक्ट के तहत 1134 करोड़ किए जाएंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन चौहान अध्यक्ष, रमेश चौहान महासचिव बने
विज्ञापन

मलैड पंचायत में जल उपयोग कार्यकारिणी का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विश्व बैंक की मदद से चल रहे 1134 करोड़ के बागवानी मिशन प्रोजेक्ट में ग्राम पंचायत मलैंडी के फराल वार्ड में बागवानों ने क्लस्टर ग्रुप की बैठक में जल उपयोग कार्यकारिणी का गठन किया। जीवन चौहान को अध्यक्ष और रमेश चौहान को महासचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश बागवानी विकास परियोजना का शुभारंभ किया गया है। परियोजना में 1134 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना में प्रदेश के 12 जिलों के सीमांत बागवानों को क्लस्टर के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त चयनित बागवानी उत्पादों जैसे सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम, खुमानी, आडू अनार, आम, अखरोट और अन्य गुणवत्ता एवं विपणन में पहुंच बनाने के लिए लघु और सीमांत किसानों और बागवानों को कृषि में सहयोग देना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। परियोजना से लगभग डेढ़ लाख किसानों, बागवानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें