फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में कन्या स्कूल रामपुर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तकलेच (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण में आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर खंड के 25 स्कूलों से पहुंचीं 600 छात्रा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमफेड चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ निदेशक हिमफेड एवं प्रधान नरैण पंचायत नरेश चौहान और शशि भूषण श्याम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन कमेटी एवं खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


चार दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में कन्या स्कूल रामपुर ओवरऑल चैंपियन बना। इस प्रतियोगिता के वॉलीबाल में एसपीएस सराहन ने प्रथम और गानवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में छात्रा स्कूल रामपुर प्रथम, जबकि नोगली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में दोफदा पहले और धार गौरा दूसरे, बैडमिंटन में रचोली प्रथम और नोगली दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं, भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम में शिवानी प्रथम, ममता दूसरे और 53 किलोग्राम में हितेशना प्रथम और प्रतिभा दूसरे, जबकि 58 किलोग्राम में बीना प्रथम और प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 63 किलोग्राम में चेल्सी प्रथम और कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 69 किलोग्राम में रुचिका प्रथम और कविता दूसरे स्थान पर रही। 75 किलोग्राम में प्रियंका ने प्रथम और अल्का ने दूसरा स्थान हासिल किया।

75 प्लस किलोग्राम में वंदना प्रथम स्थान पर रहीं। योग में नोगली और रामपुर स्कूल पहले और गानवी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मार्चपास्ट में मझेवटी स्कूल ने बाजी मारी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलो सांग क्लासिक में छात्रा स्कूल रामपुर प्रथम और शिंगला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। सोलो सांग फोक में रामपुर प्रथम और धारगौरा दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप सांग में रामपुर प्रथम और शिंगला स्कूल दूसरे, वन एक्ट प्ले में बाहली स्कूल प्रथम और तकलेच दूसरे, फोक डांस में नोगली प्रथम और दूसरे स्थान पर तकलेच रहा। डीपीई संजय नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में करेरी प्रथम और पब्लिक स्कूल डोबी दूसरे, कबड्डी में पब्लिक स्कूल डोबी प्रथम और करेरी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुषमा मखैक, राम दासी, राजा राम देष्टा, दिनेश खमराल, भूपेश धीमान, चंद्र भलूनी, अनु पौंड, अविनाश कायथ, कपिल, महेंद्र मेहता, प्रेम भलूनी, मोहन लाल, टिक्कम सेनी, सुधीर रोहटा, विशेषर, चेतन शर्मा, कैलाश भलूनी, शंकर नेगी, कपिल जगटू, महेंद्र मेहता, प्रेम भलूनी, मोहन लाल, टिकम सेवी, काम राम हष्टा, टाशी पालमा और दुर्गा प्रसाद सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें