फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश बना ओवर ऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंगश स्कूल बना ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का समापन
विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा समिति की ओर से संचालित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश के छात्रों ने खो-खो प्रतियोगिता में पहला स्थान और बाल वर्ग ने कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश आल ओवर चैंपियन रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित खेलों में एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200, 400 मीटर, गोला और चक्का फेंक में कशिश, अंकिता, अनुष्का और प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा साहिल, निशांत ने द्वितीय स्थान और किशोर वर्ग में लक्षिता, लांग जंप, हाई जंप में शुभम, दीक्षांत, साहिल और अदिति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता, एंकर प्रतियोगिता, सुलेख हिंदी और अंग्रेजी में रक्षिता, सृष्टि, मोनिका ने प्रथम स्थान और वैष्णवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चेस और कैरम में सौरभ, वैष्णवी, तनिश, मोनिका, सृष्टि ने प्रथम स्थान, नितिन और ईशिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय के छात्र और छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें