फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला गांव की दीपिका नेगी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में 8 से 13 जून तक आयोजित यूथ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। दीपिका अब राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग कोचिंग कैंप रोहतक में बॉक्सिंग के गुर सिखेंगी।
विज्ञापन

दीपिका की माता श्याम प्रभा को पड़ोसी एवं रिश्तेदारों ने बधाइयां दीं। दीपिका (17) पुत्री कीर्ति सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में जमा दो की छात्रा है। बॉक्सिंग कोच ओपिंद्र नेगी ने इस उपलब्धि पर दीपिका को बधाई दी है। दीपिका ने इससे पहले भी 2016 में अंडर-17 में गोल्ड मेडल, 2017 में जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 में अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं वह दो बार खेलो इंडिया में भाग ले चुकी है।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी गंगा लाल नेगी ने कहा कि सांगला स्कूल में बॉक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त में बॉक्सिंग कीट सहित जलपान दिया जा रहा है। खेल विभाग की ओर जिले के उभरते खिलाड़ियों को 15 अगस्त को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें