फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में आयोजित किया जा रही जनमंच पूर्व गतिविधियों

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में 16 जून को सजेगा जनमंच
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अढाल व करासा में जागरूकता शिविर आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। 16 जून को रोहड़ू में होने वाली जनमंच की प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व जनमंच गतिविधियां का आयोजन भी क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन की ओर से सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हर कार्य रोजाना की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि चयनित पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा जांच और जागरूकता कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत बशलाह, करासा, बरासली, करछारी, शेखल पंचायत में जल भंडारण टैंकों की सफाई की गई तथा प्लास्टिक व कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत कटलाह व करछारी में आईपीएच द्वारा विभिन्न योजनाओं की जांच का कार्य किया गया। जिसमें इन पंचायतों के प्रधान भी शामिल हुए। रोहड़ू व समाला में उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया। रावमापा लोअरकोटी में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा एनीमिया व जल जनित रोगों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। गुज्जर-कोठा, जूणीधार-कुट्टू मार्ग का निरीक्षण कार्य किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना के अधिकारियों द्वारा अढाल व करासा में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद रोहड़ू तथा ग्राम पंचायत अढाल में विद्युत लाइन की मरम्मत तथा नगर परिषद रोहड़ू, ग्राम पंचायत अढाल और उखली-महेंदली पंचायत में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। मीट मार्केट रोहड़ू में स्लॉटर हाउस की जांच का कार्य किया गया। पंचायत दलगांव में पशु रोग निरोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। कुटाड़ा पंचायत में ग्रामीणों को दुग्ध उत्पादन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। पंचायत केंद्र समोली व जखार में विभिन्न प्रमाण-पत्र तथा सत्यापन का कार्य किया गया। जिसके तहत 37 इंतकाल किए गए। तथा 34 अन्य प्रमाण-पत्र बनाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें