फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में सभी कार्य समय रहते पूरा करें अधिकारी : गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
समय रहते सभी कार्य पूरा करें अधिकारी
विज्ञापन

रिकांगपिओ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में बोले डीसी
बैठक में विभिन्न मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त ने पिछले वित्तीय वर्ष की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की समीक्षा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विभागवार कार्य योजना पर भी चर्चा की।
बैठक वीरवार को रिकांगपिओ के सम्मेलन भवन में अध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में किन्नौर के विकास पर लगभग 82.71 करोड़ विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च किए गए। जिसमें 62.35 करोड़ जन जातीय उप योजना के अंतर्गत, 15.42 करोड़ सीमा क्षेत्र विकास निधि के तहत 4.93 करोड़ विशेष केंद्रीय सहायता के अंतर्गत खर्च किए गए हैं। पिछले वित्त वर्ष में सभी विभागों का वित्त उपलब्धि 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य को समय रहते पूर्ण करें। किन्नौर में 12 महीने कार्य करना संभव नहीं है यहां कार्य का अवधि केवल कुछ महीने ही होता है इसलिए इस समिति अवधि में ही अपना पूरे वर्ष का कार्य पूर्ण करना निश्चित करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति किन्नौर एवं विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन निगम सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा टाशी यंगजेन, एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और परियोजना सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें