फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सांगला में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बनाया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला बाजार में चिन्हित स्थानों पर ही पार्क होंगे वाहन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बनाया प्लान
पुलिस गुमटी से टोंगटोगचे पुल तक नहीं कर पाएंगे वाहन पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सांगला में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों और सैलानियों को राहत दिलवाने के लिए कुछ स्थानों का चयन किया गया है। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधारे करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब प्रशासन की कवायद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए स्थानीय बाजार सांगला में कुछ जगह चयनित किए गए हैं, जिनमें प्रात: 8 बजे से लेकर रात्रि 7:30 बजे तक एसबीआई सांगला, अंबेडकर भवन से लेकर स्थानीय बाजार और पुलिस गुमटी से टोंगटोगचे पुल तक वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। वहीं छोटे और बड़े वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए अंबेडकर भवन के सामने बाईं ओर जगह चयनित की गई है। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधाओं को देखते हुए एसबीआई के नजदीक और अंबेडकर भवन से शौचालय तक सड़क के बाई ओर वाहन खड़े करने के लिए स्थान चयनित किया गया है।
विज्ञापन

सांगला व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर ने बताया कि प्रशासन ने बाजार में वाहनों को खड़ा न करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग बाजार में सामान खरीद रहे हैं, उनको 20 मिनट तक का समय मिल सकता है। इससे अधिक समय तक वाहनों को पार्क करने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस थाना सांगला के प्रभारी पवन कुमार के अनुसार उपायुक्त किन्नौर की ओर से निर्देश जारी होने के बाद पुलिस ने सांगला बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्लान तैयार किया है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि संागला बाजार में वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। वाहनों को लोडिंग और अनलोडिंग के लिए अनुमति दी जाएगी। सांगला बाजार में वाहनों को खड़े करने के लिए जगह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें