फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मुददों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी विकास कार्यों में करें सहयोग
विज्ञापन

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक में बोलीं अध्यक्षा
बैठक में सदस्यों से प्राप्त नए मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त नए मुद्दों पर भी चर्चा की और इन मुद्दों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए कहा। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिले में विकासात्मक कार्यों के लिए वें पूर्ण सहयोग दें जिससे जिले में विकासात्मक कार्यों को समय रहते पूरा किया जा सके।
बैठक बुधवार को रिकांगपिओ के उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा टांशी यंगजेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत अधिकारी मोती लाल ने आय-व्यय का अनुमोदन, मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिए करोड़ों रुपये का शेल्फ अनुमोदन करवाया और क्रय समिति का भी गठन किया गया। बैठक में एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, जिला परिषद सदस्य प्रतिश्वरी, दौलत राम नेगी, विजय नेगी, केवल राम, सत्या देवी, हीरा देवी, श्याम लाल, यशवीर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उठे मुद्दे
ग्राम पंचायत कोठी, तेलंगी, दूनी और रोघी को परियोजना क्षेत्र घोषित करने, ग्राम पंचायत कल्पा को परियोजना से 500 दिन के न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धनराशि उपलब्ध करवाने, टापरी में गैस एजेंसी खोलने, कल्पा-रिकांगपिओ क्षेत्र को पूर्ण रूप से सीवरेज लाइन से जोड़ने, प्रदेश राज्य मजदूर कल्याण बोर्ड द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के लिए मनरेगा के तहत मजदूरों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट देने के बारे में, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में डाक्टरों के खाली पदे को भरने, जिला किन्नौर के विकास खंड निचार, पूह में महिला होमगार्ड बटालियन स्थापित करने, भावानगर में 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाने और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें