संतुलन बिगड़ने से गिरा बुजुर्ग, मौत
मीनस पुल के पास हादसा, सिरमौर का रहने वाला था तोताराम
प्र्रशासन ने मृतक के परिजनों को दी 20 हजार रुपये फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। मीनस पुल के समीप पैदल जा रहे बुजुर्ग की गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तोता राम ग्राम खड़कांह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनस पुल में शिव मंदिर के समीप तोता राम (70) पैदल चल रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण वह सड़क से नीचे जा गिरे। वृद्ध तोता राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उक्त घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा, एडिशनल एसएचओ कुपवी ध्यान सिंह और कुपवी-नेरवा थाने की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। तोता राम के शव को नेरवा अस्पताल लाया गया। डीएसपी चौपाल ने घटना की पुष्टि की है। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।