बीपीएस चौपाल रहा ऑल राउंडर बेस्ट
चौपाल में निजी स्कूलों की स्पोर्ट्स मीट संपन्न
जोन के तीन सौ प्रतिभागियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल( रोहड़ू)। चौपाल में निजी स्कूल एसोसिएशन चौपाल की तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट सोमवार को संपन्न हो गई है। स्पर्धा के समापन अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। स्पर्धा में चौपाल जोन के करीब तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
छात्रों के वरिष्ठ वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में बीपीएस स्कूल चौपाल ने प्रथम तथा जीएसएस स्कूल चौपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में भी बीपीएस स्कूल चौपाल ने पहला तथा आनंद मार्ग स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वरिष्ठ वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में बीपीएस स्कूल चौपाल ने पहला तथा आनंद मार्ग स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में बीपीएस चौपाल स्कूल प्रथम तथा आरके पब्लिक स्कूल विजेता रहा। छात्र वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में बीपीएस स्कूल ने प्रथम तथा जीएसएस स्कूल चौपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में बीपीएस स्कूल ने पहला तथा आनंद मार्ग स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में बीपीएस स्कूल ने प्रथम तथा आनंद मार्ग स्कूल चौपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग भी बीपीएस स्कूल चौपाल प्रथम तथा विभा पब्लिक स्कूल चौपाल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में बीपीएस स्कूल चौपाल प्रथम स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में आरके पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं लोक नृत्य व ग्रुपडांस स्पर्धा में आरके पब्लिक स्कूल चोपाल ने प्रथम तथा बीपीएस स्कूल चौपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बीपीएस स्कूल चौपाल को बेस्ट ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र अजटा, अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चौपाल राजेंद्र त्यागी, वरिष्ठ नागरिक अतर सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा, खेल प्रभारी रविंद्र दुर्गाइक, हरिनंद मेहता, राजेश चंदेल, दीपक चंदेल, राजेंद्र ठाकुर, जय राम ठाकुर, सीताराम ठाकुर, कमलेश शर्मा, देव हिमटा, रीमा शर्मा, सरोज शर्मा, शीतल शमा और राजेश्वर नेगी उपस्थित रहे।