फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। महेश्वर नारायण युवा स्पोर्ट्स क्लब चगांव की ओर से जेएसडब्ल्यू ग्राउंड छोल्तू में आयोजित क्रिकेट ट्राफी चगांव ने अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में चगांव पंचायत प्रधान बीर सिंह डेरयान ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान टीम एमएनवाईएससी चगांव और देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 109 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलनी उतरी सांगला की टीम को 32 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। क्लब के अध्यक्ष ऋषि डेरयान ने बताया कि स्पर्धा में जिले की 44 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। गुलशन डेरयान को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। वहीं मुन्ना को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अमित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और राज दीपक को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने अंत में विजेता टीम को 80 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। वहीं सेमीफाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को 5-5 हजार रुपये की राशि व ट्रॉफी से नवाजा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। वहीं इस दौरान महिला मंडल याशंग और लक्ष्मी महिला मंडल रांगमे ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस मौके पर जिप सदस्य सत्या देवी, अध्यक्ष खेत खलियान कांग्रेस कमेटी किन्नौर अनिल नेगी, कटगांव पंचायत प्रधान पद्म चारस, निदेशक किनफेड कमल किशोर, प्रशांत नेगी, राम देवी, जानकी देवी, प्रेम प्यारी, रीता देवी, मुकेश डेरयान, पंकज डेरयान, राज भगत, फूल चंद, सौरभ डेरयान, धन राज, मनोज और विमल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें