फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में लोगों की समस्याएं सुनेंगी शहरी एवं विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में छठे जनमंच के आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रिकांगपिओ के उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने की। इस बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को जनमंच के सफल आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 16 जून को छठा जनमंच कार्यक्रम जिले के सांगला में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता शहरी एवं विकास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पिछले जनमंचों से संबंधित लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निपटारा करना सुनिश्चित करें। लोगों से प्राप्त सभी समस्याएं और शिकायतें लंबित नहीं रहनी चाहिए। 16 जून को जनमंच के आयोजन से पहले 10 और 11 जून को प्री जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांगला तहसील की 11 पंचायतों छितकुल, रक्षम, बटसेरी, थेमगारंग, कामरू, सांगला, चांसु, किल्बा, सापनी, ब्रुआ और शौंग में प्रशासन द्वारा लोगों से शिकायतें प्राप्त की जाएंगी, जिसमें लघु शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अन्य शिकायतों को 16 जून को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए रखा जाएगा। जनमंच में एक आदमी केवल दो ही समस्याएं या शिकायत कर सकता है। इससे अधिक शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए नवीन कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक हैड क्वार्टर विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता आईपीएच उदय बौद्ध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें