फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सेवकों को बताए उनके कर्त्तव्य
विज्ञापन

कोटला में आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू
विभिन्न क्षेत्रों से 120 शिक्षार्थी ले रहे हैं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के कोटला में आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू हो गया। वन विभाग से सेवानिवृत्त आरओ नंद लाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके वर्ग का शुभारंभ किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में ज्यूरी, रामपुर, ननखड़ी, आनी, किन्नौर, करसोग, ठियोग और शिमला सहित कई विभिन्न क्षेत्रों से 120 शिक्षार्थी प्रशिक्षण के लिए कोटला पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामपुर विभाग के संघ चालक हेतराम ठाकुर ने देश और समाज की सेवा में दशकों से लगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आरएसएस के शिविरों में स्वयं सेवकों को देश और समाज को जगाने और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए तैयार किया जाता है। इस मौके पर रामपुर जिला के विभाग प्रचारक प्रताप, विभाग कार्यवाह डॉ. सेवक राम, वर्ग कार्यवाह डॉ. नवीन मोक्टा, विभाग शारीरिक प्रमुख वरुणेश, मुख्य मार्ग प्रमुख अनिल वर्मा, जिला कार्यवाह चंद्र कांत, प्रताप नेगी, लक्ष्मण, पुष्पराज, जीवन, अनुज, मोहन, अजय और रविकांत सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें