फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोशना पंचायत के जुंडू गांव में आग लगने से दो कमरे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडू गांव में आग लगने से दो कमरे राख
विज्ञापन

आगजनी में दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन
युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड तहसील की पोशना पंचायत के जुंडू गांव में रविवार शाम को एक ढाई मंजिला घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते की राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है। टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:30 बजे पोशना पंचायत के जुंडू गांव के कर्मचंद के घर में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय कर्मचंद की पत्नी सानकू देवी और बेटी लीला देवी घर से बाहर थे। लकड़ी के मकान में भड़की आग ने देखते ही देखते दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया और इन कमरों में रखे बेड बॉक्स, राशन सामग्री और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग भड़की देख आसपास के ग्रामीणों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां साथ लगते बड़गई गांव में युवक मंडल की बैठक चल रही थी। जैसे ही युवक मंडल को इसकी सूचना मिली तो वे घटनास्थल की तरफ दौड़े। युवाओं ने साथ लगते पानी के टैंक से पानी ढोकर लाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता पाई।
विज्ञापन

युवकों की कड़ी मशक्कत के चलते मकान के अन्य दो कमरों को जलने से बचाया जा सका। हालांकि यह मकान अभी नया ही बना था, ऐसे में उसमें काफी सामान रखा था, जो जल कर राख हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। राजस्व विभाग की टीम आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित कर्म चंद के अनुसार इस घटना में घर के दो कमरों में रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने प्रशासन से यथासंभव मदद देने की गुहार लगाई है। युवक मंडल बड़गई के प्रधान प्रदीप, सुरजीत, संजीव, जयपाल, अंकुश, संदीप ने मकान में फैली आग पर काबू पाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया और दो कमरों को जलने से बचाया। राजस्व विभाग ब्रौ के पटवारी प्रताप ने बताया कि आगजनी में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार राशि जारी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें