फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 छात्र वर्ग की स्पर्धा डंसा में और छात्रा वर्ग की नरेण में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर खंड की अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता के स्थल चयन के संबंध में शनिवार को कन्या स्कूल रामपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य रत्तन चंद गुप्ता ने की। बैठक में आगामी खेल प्रतियोगिता को लेकर गहनता से मंथन किया गया।

इस संबंध में प्राचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में आयोजित होगी। वहीं छात्रा वर्ग की खेल स्पर्धा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरेण में होगी। शिक्षा विभाग के उप निदेशक के साथ बैठक होने के बाद जून माह में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने सभी डीपीई और पीईटी की आमसभा में सर्वसहमति से प्रतियोगिता के लिए स्थल चयन को लेकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर खंड खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, खेल प्रभारी छात्रा चंद्र बदरेल, सुभाष, छात्र खेल प्रभारी सुधीर सोहटा, विशेषर भलैक, वरिष्ठ प्रवक्ता पीपी दुल्टा, चेतन शर्मा, रविंद्र नेगी, कामराज हस्टा, विजय सिंह, अनिल नरम, सतीश मेहता, सुशील जिष्टू, दलीप भलूनी, इंदु नेगी, रेखा, सुशील मेहता और धीरेंद्र चौहान सहित सभी खंड डीपीई और पीईटी शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें