फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपना बूथ मजबूत तो पक्की जीत’, का मंत्र दिया था मोदी ने

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री बनने से पहले भी नरेंद्र मोदी का हिमाचल से नाता रहा है। 1998 में जब देश में लोकसभा चुनाव चल रहे थे तो उन्होंने हिमाचल का प्रभारी होने के नाते 25 मई को महेश्वर सिंह के प्रचार के लिए रामपुर और किन्नौर का दौरा किया था।

उस दौरान उन्होंने जीत का मंत्र दिया था कि ‘अपना बूथ मजबूत तो पक्की जीत’। यही मंत्र इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनाया और इसी के चलते कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को बढ़त मिली थी।
विज्ञापन


रामपुर क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आगरदास जोशी, प्रमोद गोयल, प्रवीन मदन भारती और प्रदेश युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के प्रभारी थे, तो उन्होंने रामपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रामपुर विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि अगर बूथ मजबूत है तो आपकी जीत पक्की। प्रचार में घर-घर तक लोगों के बीच जाना जरूरी है।
विज्ञापन


तभी चुनाव जीत सकते हैं। इसके अलावा रामपुर के संघ कार्यालय में दो घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर गहनता से चर्चा की थी। इसके बाद किन्नौर जिले के भावानगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह वापस चले गए।

विस क्षेत्र कुल बूथ कांग्रेस को लीड
रामपुर 150 24 बूथ
आनी 139 4 बूथ
ठियोग 161 5 बूथ
किन्नौर 126 21 बूथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें