फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडरा क्वार उपमंडल के लोगों को जगी सड़क सुविधा मिलने की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल के लोगों को वाया उत्तराखंड सड़क से जुड़ने की भाजपा को जीत मिलने के बाद उम्मीद बंधी है। चुनाव से पहले हिमाचल और उत्तराखंड के नेता डोडरा क्वार के लोगों को प्रचार के दौरान वाया उत्तराखंड सड़क से जोड़ने का आश्वासन दे चुके हैं। सर्दियों में चांशल घाटी पर हिमपात के बाद करीब चार महीने डोडरा क्वार क्षेत्र सड़क सुविधा से कटा रहता है।
विज्ञापन

डोडरा क्वार भाजपा मंडल के प्रधान मनोज बसू, योगेश कर्मचंद खेपान, पंचायत प्रधान कपिल, दीपक वीर चौहान और संदीप ने बताया कि डोडरा क्वार के लोगों ने अपना वोट देकर वायदा पूरा कर दिया है। अब इसके बाद भाजपा के नेताओं को उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। यहां के लोग लंबे समय से वाया उत्तराखंड सड़क से जोड़ने की मांग उठाते रहे हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। डोडरा क्वार में बिजली की भी है। इस क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होना आम बात है। कई बार दो से तीन दिन तक पूरे क्षेत्र में बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें