फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर जांगला में वीरवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्रों ने प्रधानाचार्य उषा शर्मा की अध्यक्षता में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में स्कूल के सभी अध्यापक सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। मतदाता जागरूकता रैली स्कूल परिसर से जांगला बाजार तक निकाली गई। बाजार में विद्यालय के बच्चों वंशिका शर्मा, आंचल शर्मा और निधि शर्मा ने भाषण द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। वहीं 19 मई को शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह भी किया। इस दौरान विद्यालय में मतदान जागरूकता भाषण स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। जिसमें नवीन, निधि शर्मा, आंचल, वंशिका, स्मृति, सीमी, हनीश, अनिरुद्ध और आशीष ने भाग लिया। जन जागरूकता रैली में प्रधानाचार्य उषा शर्मा, सरिता जस्टा, गणेश, ममता, अमिता, पूनम, संजय, सुनील, विनोद, राजकुमारी और रक्षा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें