अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। बुशैहर पब्लिक स्कूल नोगली में एसएमसी की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसहमति से एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जितेंद्र मेहता को एसएमसी की कमान सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के संस्थापक हरदेव सिंह ठाकुर ने की। वहीं शेष कार्यकारिणी में संजय कायथ, अजय चौहान, ममता ठाकुर, टोशी देवी, पुष्पा, लक्ष्मी, हर्ष कायथ और रूचिका को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक हर माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होगी। बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।