फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 393 गृहरक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथों में सुरक्षा व्यवस्था दे रही गृहरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर ने गृह रक्षकों के साथ विशेष बैठक का आयोजन कर आगामी लोस चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कमांडेंट सुरेश कुमार चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर किन्नौर जिले के 393 गृहरक्षकों को तैनात किया जाएगा। जिले से बाहर कुल 272 गृहरक्षक, जिसमें बद्दी-सोलन के लिए 111, शिमला 43, कुल्लू 90 और काजा के लिए 28 गृहरक्षक कल सुबह 15 मई को सरकारी बस के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए। 20 मई को वापस अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे। किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 121, जिसमें 106 पुरुष और 15 महिला गृहरक्षक पोलिंग बूथ पर अपनी तैनाती देंगे। उन्होंने बैठक में सभी गृहरक्षकों को ड्यूटी के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सभी गृहरक्षकों को पोस्टल बैलेट पेपर भी दिए गए हैं, जिससे कि वे पोलिंग बूथ केंद्र पर वे तैनात हैं, वहीं पर अपने मत का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें