फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी कल्पा केंद्र में करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 14 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बुधवार को बीएसएनएल और वेब कास्टिंग के लिए सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनियों के साथ बैठक की। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को वेब कास्टिंग के लिए चिन्हित मतदान केंद्रों पर नेटवर्क सुविधा सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए, जिससे 19 मई को होने वाले आम चुनाव के दौरान इन मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से वेब कास्टिंग करवाई जा सके। उन्होेंने कहा कि जिले के ब्रेलंगी, कल्पा-1, कल्पा-2, तेलंगी, रिकांगपिओ-1, रिकांगपिओ-2, खवांगी, तांगलिंग, पोवारी, सांगला-1, सांगला-2, टापरी, भावानगर-1 और भावानगर-2 मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की जाएगी। जिले में दो आदर्श मतदान केंद्र कल्पा-1 और कल्पा-2 में स्थापित किए जाएंगे। 1890 में बने प्राथमिक पाठशाला कल्पा में स्थापित मतदान केंद्र पर देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में दो महिला मतदान केंद्र रिकांगपिओ -1 और रिकांगपिओ -2 बनाएं गए हैं, जहां महिलाएं मतदान कर्मियों द्वारा ही सारी चुनावी प्रक्रियाएं संपन्न की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें