चौपाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल की स्कॉट एंड गाइड यूनिट के छात्रों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्कूल से चौपाल बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से आग्रह किया किया कि शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाता तैयार रहे। रैली की अगुवाई एसडीएम चौपाल अजित भारद्वाज ने की।
इस रैली में उन्होंने युवा मतदाताओं से मतदान दिवस पर बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरी शर्मा, स्कॉउट मास्टर सतपाल नेगी, गाइड कैप्टन सीमा मेहत और राजेंद्र झरटा भी उपस्थित थे।