फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की ऊंची चोटियों ताजा हिमपात, शीतलहर का प्रकोप जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। मौसम के बिगड़े तेवरों से जनजातीय जिला किन्नौर में फिर से ठंड की चपेट में आ गया है। सोमवार रात से जिले की ऊंची चोटियों में हल्का हल्का हिमपात हुआ, वहीं जिले के निचले इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होती रही। यह सिलसिला मंगलवार शाम तक चलता रहा। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट होने से जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

मंगलवार सुबह से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की हल्की बर्फबारी होती रही। मंगलवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय रिकांगपिओं से शिमला और पूह काजा की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी, अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी के अनुसार कड़छम-सांगला सड़क को छोड़ कर सभी रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन


इन दिनों हो रही बारिश बागवानी के लिए बेहद लाभप्रद मानी जा रहा हैं, मौजूदा समय में नकदी फसल सेब की फ्लावरिंग अंतिम चरण पर है। ऐसे में सेब के पौधों के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर आई है। इस संबंध में जिले के बागवान दलीप नेगी, रामप्रकाश नेगी, विक्रांत नेगी, प्रताप नेगी, तुलसी नेगी, सूर्य प्रकाश नेगी, अश्वनी नेगी, प्रभात नेगी, जियालाल नेगी, अमन नेगी, मनोज नेगी सहित अन्य बागवानों के अनुसार इन दिनों की बारिश नकदी फसल सेब के लिए काफी लाभप्रद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें