15 मई को सीएम आनी में
करेंगे जनसभा को संबोधित
भाजपा मंडल आनी ने बैठक कर दौरे को लेकर बनाई रूपरेखा
कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। भाजपा मंडल आनी की विशेष बैठक में 15 मई को मुख्यमंत्री की आनी में होने वाली जनसभा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी कार्यालय आनी में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी अध्यक्ष लाहौल-स्पीति एवं मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। बैठक में विधायक किशोरी लाल सागर और विस क्षेत्र के विस्तारक जिया लाल जिहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सीएम जयराम प्रात: 9 बजे आनी में चॉपर द्वारा उतरेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्जकर चुनावी जनसभा को सफल बनाएं।
वहीं विधायक किशोरी लाल सागर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। रामस्वरूप एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य कर मंडी संसदीय क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा को संसद भेजने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा नेता जीआर चंदेल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, वेद ठाकुर, रतन भारती, शशि मल्होत्रा, पप्पी बिष्ट, योगेश वर्मा, कृष्ण ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, प्रीतम सागर, नूर दास, मदन शर्मा, मीडिया प्रभारी यशवर्द्धन शर्मा, मीडिया संयोजक हरीश शर्मा, ठाकुर दास वर्मा, दौलत राम, शेर सिंह, सुरेश, चुन्नी लाल, सुभाष चौहान, कुक्कू, आर्यन और कीमत राम सहित कई अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।